कुशीनगर. राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने शुक्रवार को कहा कि पूरा विश्व महात्मा गांधी के विचारों काे अपना आदर्श मानता है। स्वच्छता, स्वदेशी, स्वतन्त्रता व एकता के लिए समर्पित बापू के जीवन दर्शन के महत्व को समझ लेना साधारण व्यक्ति के लिए कतई आसान नहीं है।
कलराज ने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात करके व उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेकर महान भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भुमिका अदा की जा सकती है।
शुक्रवार को किसान पीजी कालेज बनरहां मोड सेवरही के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्यस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कही।उन्होंने कहा कि राज्यपाल का पद संवैधानिक होता है। उस पद पर आसीन होने के बाद कोई भी व्यक्ति किसी दल व संस्था की बात खुले मंच से नहीं कर सकता।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश व प्रदेश के निचली पायदान पर खड़े व्यक्ति के हित के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने महात्मा गांधी के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों की जिक्र करते हुए उनके आदर्शो को मूल्यों का गहन अध्ययन करने पर जोर दिया।